माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा राधिकरण शहडोल श्री काशीनाथ सिंह के मार्गदर्शन एवं श्रीमती श्वेता तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शहडोल के निर्देशन एवं श्री सुशील कुमार अग्रवाल जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, बुढ़ार की अध्यक्षता में दिनांक 15.06. 2026 से 21.06.2026 तक आयोजित योग अभियान कार्यकम
दिनेश चौधरी शहडोल 


 अंतर्गत उपजेल बुढ़ार में समस्त बंदियों के मध्य योग शिविर संचालित की गई। जिसमें विभिन्न प्रकार की व्यायाम के आसन खड़े होकर किये जाने वाले आसन में पादहस्तासन वृक्षासन, बैठकर किये जाने वाले आसन भद्रासन वज्रासन, पेट के बल किये जाने वाले आसन भुजंगासन, पीठ के बल किये जाने वाले आसन पवन मुक्तासन एवं प्राणायाम) सिखाए गये। आज दिनांक 21.06. 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर बुढ़ार आयोजित किया गया जिसमें न्यायिक अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित रहे। साथ ही योग दिवस में न्यायिक अधिकारी श्री सुशील कुमार अग्रवाल जिला न्यायाधीश बुढ़ार, श्री नरेंद्र कुमार भण्डारी न्यायिक मजिस्टेट वरिष्ठ खण्ड, सुश्री दिव्या रामटेके न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ खण्ड द्वारा शिविर में उपस्थित होकर सहभागिता प्रदान की गयी।

साथ ही न्यायालय के न्यायिक कर्मचारी नायब नाजिर राजकुमार पैकरा, मो इरफान रविन्द्र सोनवाने मुकेश द्विवेदी, राखी बरमैया मनोज पाल आदित्य चौबे आकाश वर्मन संजय सेन, रामवचन साहू, झल्लूलाल बालमीकी यादव बसंतलाल विजय मिश्रा पीताम्बर सिंह रामचरण तथा विधिक सहायता कर्मचारी विशाल कुमार मरावी उक्त योग शिविर में उपस्थित रहे।

योग ट्रेनर श्रीमती संगीता जैन एवं वीरेंद्र जैन एवं सहपाठी द्वारा न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग साधना की सलाह एवं योग के विषय में लाभ एवं अन्य जानकारियों प्रदान की गई। साथ ही उपजेल बुढ़ार के जेलर विकास सिंह द्वारा दिनांक 15.06.2026 से 21.06.2026 में उपस्थित होकर बंदियों के मध्य सुचारू रूप से योग संचालित करावाया एवं जेल स्टाफ की मौजूदगी में योग साधना संचालित रही