म. प्र. जन अभियान परिषद् के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
शहडोल/जयसिंहनगर - आपको बता दे की दिनाँक 04/07/2026 को म. प्र. जन अभियान परिषद् जिला शहडोल म. प्र. के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय जी और ब्लॉक समन्वयक हृत्विक दास मिश्रा जी के निर्देशानुसार एवं स्वामी विवेकानंद सेवा समिति बांसा के अध्यक्ष श्री राजेश द्विवेदी जी के मार्गदर्शन मे ग्राम विकास प्रश्नफुटन समिति करकी के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश शुक्ला के संयोजन मे समिति के सदस्यों के साथ एवं गाँव के वरिष्ठ नागरिक श्री भागवत प्रसाद शुक्ला जी के आतिथ्य मे बेल और आंवला के पौधे का रोपण किया गया और समिति के सदस्यों को भी प्रेरित किया गया कि कम से कम इस वर्षात दो -दो पौधे रोपित कर उसे तैयार करने का संकल्प लें जिससे हम अपने आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण दें सकें। इसी क्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति विजहा के अध्यक्ष शिवदीप गौतम एवं समिति के सदस्यों के नीलकंठ गौ शाला परिसर विजहा में भी एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण किया गया।
