विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
लगभग 25 लाख का स्टॉप डैम, फिर भी बूंदभर पानी नहीं!
पैरीबहरा पंचायत के माझगडयी में निर्माण पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, इंजीनियर-सचिव पर लगाए गंभीर आरोप
कोमल प्रसाद कुशवाहा
शहडोल बुढार - जनपद पंचायत बुढार अंतर्गत ग्राम पंचायत पैरीबहरा के माझगडयी में करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनाए गए स्टॉप डैम के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्टॉप डैम का निर्माण ऐसी जगह करा दिया गया, जहां इसका उद्देश्य ही पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में भारी बारिश होने पर आसपास के कई हिस्सों में पानी भर जाता है, लेकिन 25 लाख रुपये की लागत से बनाए गए स्टॉप डैम में आज भी पानी नजर नहीं आ रहा है। इससे निर्माण स्थल के चयन और तकनीकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में जिम्मेदार इंजीनियर और पंचायत सचिव की भूमिका संदिग्ध है तथा शासकीय राशि के दुरुपयोग की आशंका है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
निर्माण स्थल की जांच से सामने आ सकता है सच
ग्रामीणों ने मांग की है कि स्टॉप डैम के निर्माण स्थल, तकनीकी स्वीकृति, प्राक्कलन, भुगतान और निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए। यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब क्षेत्र में भारी बारिश के बावजूद स्टॉप डैम में पानी रुक नहीं रहा, तो आखिर 25 लाख रुपये की लागत से बनाया गया यह निर्माण किस उद्देश्य को पूरा कर रहा है?
अब देखना यह है कि ग्रामीणों की शिकायत पर जनपद पंचायत और जिला प्रशासन जांच कराकर मामले की हकीकत सामने लाता है या फिर लाखों रुपये की लागत से हुए इस निर्माण पर सवाल यूं ही अनुत्तरित रह जाते हैं।