विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
कराते बेल्ट ग्रेडिंग क्लास में पलारी पुलिस ने दी कानून और नशामुक्ति की जानकारी
क
कैलाश अहिरवार
राजनीति
📅 22 Jun 2026, 11:52 AM🕐 22 Jun 2026⏱ पढ़ने का समय: 1 मिनट
👁 19 व्यूज💬 0 टिप्पणियाँ
🔗 शेयर करें:
कराते बेल्ट ग्रेडिंग क्लास में पलारी पुलिस ने दी कानून और नशामुक्ति की जानकारी
शिव यादव
बलौदाबाजार - पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत थाना पलारी पुलिस ने बच्चों और युवाओं को नवीन कानूनों तथा नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम 21 जून को सतनाम भवन, बालसमुंद रोड, पलारी में आयोजित कराते बेल्ट ग्रेडिंग क्लास के दौरान आयोजित किया गया।
कैप्शन यहाँ लिखें...
कार्यक्रम में कराते प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों, युवाओं एवं उनके अभिभावकों को देश में लागू नए कानूनों की सरल और व्यावहारिक जानकारी दी गई। थाना प्रभारी पलारी ने बताया कि नए कानूनों का उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना तथा उनकी सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाना है। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने उपस्थित बच्चों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के साथ-साथ कई अपराधों की प्रमुख वजह भी बनता है। सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प दिलाया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि आत्मरक्षा की कला सीखने के साथ-साथ कानून की जानकारी होना भी आवश्यक है। इससे बच्चे जागरूक, जिम्मेदार और सुरक्षित नागरिक बन सकेंगे। कार्यक्रम में कराते प्रशिक्षक, बेल्ट ग्रेडिंग में शामिल छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक तथा थाना पलारी का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
पुलिस की इस सकारात्मक पहल की अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।