विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
कलेक्टर ने खैरहा भूमिगत कोयला खदान का किया निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था सहित कोयला उत्खनन एवं परिवहन प्रक्रिया की ली जानकारी
शहडोल - कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज खैरहा भूमिगत कोयला खदान, सोहागपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोयला उत्पादन, उत्खनन एवं परिवहन की प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने अंडर ग्राउंड खदान में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसईसीएल के अधिकारियों ने बताया कि भूमिगत खदान में श्रमिकों के आवागमन के लिए रोपवे की व्यवस्था है। श्रमिकों को लाइट जैकेट, हेलमेट, टॉर्च सहित अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराकर ही अंडर ग्राउंड भेजा जाता है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जायसवाल ने भूमिगत खदान में कार्य कर रहे श्रमिकों से चर्चा की तथा उनकी कार्यप्रणाली और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अपने समक्ष कोयला उत्खनन एवं परिवहन की प्रक्रिया को भी समझा।
कलेक्टर ने कांटा घर का निरीक्षण कर वाहनों के आवागमन, वाहनों में लोड किए जाने वाले कोयले की क्षमता सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर अंडर ग्राउंड खैरहा भूमिगत खान सोहागपुर के प्रबंधक श्री एस.आर. मांडवी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य, जनरल मैनेजर ऑपरेशन श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।