कलेक्टर के प्रयासों से "मिनी ब्राजील" के खिलाड़ियों को मिली फुटबॉल फीफा वर्ल्ड कप देखने की सुविधा
शहडोल - कलेक्टर डॉ.केदार सिंह के प्रयासों से मिनी ब्राजील के नाम से पहचान बना चुके ग्राम विचारपुर के फुटबॉल खिलाड़ियों को 11 जून से प्रारंभ हुए फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता को देखने हेतु एल.ई.डी. की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
सहायक संचालक रईस अहमद ने बताया कि एल.ई.डी. की व्यवस्था होने से लाइव मैच दिखाकर बच्चों को खेल की बारीकियां, रणनीतियां और कोचिंग प्लान समझाना काफी आसान हो जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सपोजर मिलेगा।
इस अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन के श्री राजीव श्रीवास्तव, फुटबॉल खिलाड़ी, कोच सहित अन्य लोगों ने 21 जून को खेले जा रहे फुटबॉल प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया ।
