खांडा देवरी हाई स्कूल में किया जा रहा है सीड बॉल का निर्माण
जिला- नर्मदा पुरम से भारतीय मेहर
सेमरी हरचंद।सेमरी हरचंद से समीपस्थ ग्राम खांडा देवरी के शासकीय हाई स्कूल खांडा देवरी में नवांकुर अभियान के अंतर्गत सीड बॉल निर्माण का कार्य किया जा रहा है।जिसमें संस्था प्राचार्य डॉ. अर्चना तिवारी एवं समस्त स्टाफ पंकज कुमार दुबे, राजेश कुमार साहू, रामेश्वर प्रसाद मेहर,सुमन डोंगरे,दुर्गा शाह,ब्रजेश कुमार मेहर एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सीड बॉल बनाये जा रहे हैं। सम्मानीय कलेक्टर महोदय जी के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र विस्तार के लिए नवांकुर अभियान चलाया जा रहा है। शाला प्राचार्य ने विद्यार्थियों को सीड बॉल बनाने की जानकारी दी। उन्होंने खेत की मिट्टी एवं खाद मिलाकर मिट्टी तैयार की। फिर बीजों का एकत्रीकरण किया। नीम, आंवला, गुलमोहर, आम,जामुन,बबूल, लीची,सहजन,कबीट आदि के बीजों को एकत्रित किया और तैयार मिट्टी में बीजों को रखकर उनके बॉल बनाकर सीड बॉल तैयार की।
अब जब बारिश होगी,अनुकूल परिस्थितियाँ होंगी तब इन सीड बॉल को खाली स्थान, खेत की मेड आदि स्थानों पर फेंक दिया जाएगा।जिससे इन बॉल के अंदर का बीज अंकुरित हो जाएगा और नये पौधे के रूप में विकसित होगा।जिससे हमारे पर्यावरण की सुरक्षा होगी।अभी शाला में 600 बॉल तैयार कर ली गई हैं और सतत यह कार्य जारी है। स्टाफ ,कक्षा शिक्षकों द्वारा लगातार विद्यार्थियों को वृक्षारोपण का महत्व, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, जल संरक्षण ,पर्यावरण बचाओ की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
शाला के इस अभियान में प्राथमिक शाला से श्रीमती सुनीता शर्मा,श्रीमती नीरजा तोमर एवं पालकों ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता है।पर्यावरण जन जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया।व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिससे छात्र-छात्रा अपने घरों में भी कम से कम 50 बॉल तैयार कर रहे हैं। वे इन बॉल को बरसात में उपयुक्त स्थानों पर फेंकेंगे।जिससे प्राकृतिक रूप सर बीजों का अंकुरण होगा एवं हरित क्षेत्र का विस्तार होगा।आगामी वर्षा ऋतु में पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
