कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय सिवनी (म.प्र.) में श्रीमती पार्वती डेहरिया की पुनः पैरालीगल वॉलंटियर के रूप में नियुक्ति

"सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और जो अपने जीवन को दूसरों के जीवन में खुशियाँ लाने के लिए समर्पित कर देता है, वही समाज का सच्चा पथप्रदर्शक बनता है।"
सिवनी जिले के सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकीं, निस्वार्थ सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की मिसाल श्रीमती पार्वती डेहरिया को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय सिवनी (म.प्र.) में पुनः पैरालीगल वॉलंटियर* के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट सामाजिक एवं विधिक जनसेवा कार्यों का सम्मान है।
श्रीमती पार्वती डेहरिया समाजसेवा के अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। वे जन समस्या निवारण संस्थान की महिला जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय मेहरा समाज संगठन के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव, महादेवी स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष, श्रीराम आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिवनी में व्याख्याता तथा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), शाखा सिवनी में सीनियर एडवाइजर के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे रही हैं
पिछले चार वर्षों में पैरालीगल वॉलंटियर के रूप में उन्होंने परिवार परामर्श केंद्र एवं मोबाइल लोक अदालतों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अनेक बिखरते परिवारों को संवाद, समझाइश और संवेदनशील प्रयासों से पुनः एकजुट करने का सराहनीय कार्य किया है। उनकी मधुर वाणी, धैर्य और मानवीय दृष्टिकोण ने अनेक परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और खुशियाँ लौटाई हैं

इसके साथ ही उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं *हाट-बाजारों में विधिक जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण तथा जनहित के विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर हजारों लोगों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने में भी उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।
      श्रीमती पार्वती डेहरिया ने पुनः नियुक्ति पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी समाज के आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी पहुँचाने, परिवारों को न्याय दिलाने तथा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में हर संभव सहयोग करने के अपने संकल्प को पूरी निष्ठा के साथ निभाती रहेंगी।
         श्रीमती पार्वती डेहरिया केवल एक नाम नहीं, बल्कि सेवा, करुणा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की जीवंत पहचान हैं उनका जीवन प्रत्येक महिला के लिए प्रेरणा है कि यदि संकल्प मजबूत हो तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
          सिवनी जिले के सामाजिक, शैक्षणिक एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने उनकी *इस पुनर्नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित* की हैं तथा विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व और सेवा भावना से समाज को निरंतर नई दिशा और प्रेरणा मिलती रहेगी