विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
जयसिंहनगर में सावन के प्रत्येक सोमवार को युवाओं द्वारा भव्य भंडारे और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन
क
कैलाश अहिरवार
राजनीति
📅 24 Aug 2026, 12:45 PM🕐 24 Aug 2026⏱ पढ़ने का समय: 1 मिनट
👁 41 व्यूज💬 0 टिप्पणियाँ
🔗 शेयर करें:
जयसिंहनगर में सावन के प्रत्येक सोमवार को युवाओं द्वारा भव्य भंडारे और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन
जयसिंहनगर - पवित्र सावन मास के प्रारंभ होते ही नगर में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। इस पावन अवसर पर नगर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां भक्त भगवान शिव का अभिषेक कर मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिरों में निरंतर भजन-कीर्तन, शिव स्तुति और अखंड रामायण पाठ के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी धार्मिक श्रृंखला में जैसीनगर बस स्टैंड पर स्थानीय युवाओं द्वारा सावन के प्रत्येक सोमवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन, हवन और संगीतमय भजन-कीर्तन संपन्न होता है। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।
इस पुनीत कार्य में नगर के व्यापारी वर्ग एवं आम नागरिकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सभी श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक मिलकर उत्साहपूर्वक प्रसाद वितरण करते हैं और बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण करते हैं। पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गुंजायमान है।