जयसिंहनगर की शैली द्विवेदी ने NEET 2026 में लहराया परचम, बिना कोचिंग 506 अंक हासिल किए

  
वार्ड 9 निवासी शैली की सफलता पर पूरे नगर में खुशी की लहर, घर पर रहकर की थी तैयारी 

1006244902.jpg

 जयसिंहनगर। NEET UG परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित होते ही जयसिंहनगर का नाम रोशन हुआ है। वार्ड क्रमांक 9 निवासी भारत द्विवेदी एवं श्रीमती श्रुति कीर्ति द्विवेदी की सुपुत्री शैली द्विवेदी ने परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।


बिना कोचिंग घर पर रहकर की तैयारी

शैली द्विवेदी ने 720 अंकों की इस कठिन परीक्षा में 506 अंक प्राप्त किए हैं। बताया जाता है कि शैली ने बिना किसी कोचिंग के घर पर रहकर ही अथक परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल की है। 

शैली पूर्व सैनिक सूरज प्रसाद द्विवेदी की पौत्री हैं।

नगर वासियों ने दी बधाई

शैली की इस सफलता पर नगर वासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। शैली की मेहनत को क्षेत्र के लिए प्रेरणा माना जा रहा है।