जनपद पंचायत गोहपारू में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में निकली तिरंगा यात्रा

गोहपारू। आज जनपद पंचायत गोहपारू में तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम, हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से क्षेत्रवासियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोहपारू श्री राजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष चुहिरी श्री राजीव तिवारी, जनपद पंचायत गोहपारू की अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिंह, भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री श्रीमती कविता सिंह, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती फूलमती सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री ललित पांडे, सहायक केंद्रीय श्री प्रशांत लगरखा एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की। विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय में तिरंगे को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा का आयोजन पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति एवं गौरव का वातावरण निर्मित करने के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 
जय हिंद! वंदे मातरम्!