जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी ने पौधरोपण एवं रक्तदान के माध्यम से दिया पर्यावरण और मानव सेवा का संदेश
सिवनी - जन समस्या निवारण संस्थान, सिवनी द्वारा आज द टॉपर्स स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सिवनी में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की जिला अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डहेरिया के नेतृत्व एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती साहिबा खान की अध्यक्षता में किया गया
संस्थान की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अमृता बेदी के जन्मोत्सव के अवसर पर फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
संस्थान द्वारा बताया गया कि जन समस्या निवारण संस्थान अपने पदाधिकारियों के जन्मोत्सव जैसे शुभ अवसरों को समाजहित से जोड़ते हुए पौधरोपण जैसे प्रेरणादायी कार्य करता है। संस्था का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में सेवा और जागरूकता की भावना को बढ़ावा देना है।
इसी क्रम में संस्थान की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती *अमृता बेदी* ने अपने जन्मोत्सव पर जिला अस्पताल, सिवनी में छठी बार रक्तदान कर मानवता की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की। संस्थान ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहितकारी कार्यों में भागीदारी की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थान की जिला अध्यक्ष पार्वती डहेरिया, जिला उपाध्यक्ष अमृता बेदी, जिला उपाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एडवोकेट देवेन्द्र डहरवाल, नगर उपाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) शालनी डहेरिया, सदस्य सीता डहेरिया, लक्ष्मी बघेल, इरफान खान, फातिमा अंजुम, स्नेहा दुबे, शारदा कुमरे सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। जन समस्या निवारण संस्थान ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे जनहितकारी अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते रहेंगे। :::



