जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पम्प ऑपरेटरों का प्रशिक्षण सम्पन्न

शहडोल 19 मई 2026- जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री एस. एल. धुर्वे के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग  के मैदानी अमले द्वारा जल मित्र पम्प ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हर घर नल-जल योजना को अधिक प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित करना है। प्रशिक्षण के दौरान पम्प आपरेटरों को ग्रामीण जल आपूर्ति व्यवस्था, जल संरक्षण के उपाय, संचालन एवं रख-रखाव, सुरक्षा सावधानियां, जल गुणवत्ता परीक्षण, सामुदायिक सहभागिता, संचार कौशल एवं अभिलेख, रिकॉर्ड संधारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
1005755446.jpg
कैप्शन यहाँ लिखें...

 


       प्रशिक्षण में उपयंत्री श्रीमती अनुपमा प्रकाश साहू एवं पीएमयू स्टाफ श्री रोहणी कुमार बर्मन सहित पम्प चालक प्रतिभागियों ने सहभागिता निभाई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण पेयजल व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सतत बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।