जीआरपी चौकी अनूपपुर
(जीआरपी एवं आरपीएफ टास्क टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय बदमाश का पर्दाफाश )
दिनांक 19.06.2026 को रेलवे स्टेशन अनूपपुर में जीआरपी(शासकीय रेल पुलिस) एवं रेल सुरक्षा बल (टास्क टीम) द्वारा आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिये लगातार चलाये जा रहे अभियान प्लेटफार्म व ट्रेन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति यात्रियों की भीड में संदिग्ध अवस्था में यात्रियों के सामानों की ताकझाक करते दिखाई पडा जो पुलिस को देखकर भागने के प्रयास करने लगा तब हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर रोका गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम लक्ष्मण बंसल पिता हीरामणी बंसल उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं.1 अटल आवास केराडोल थाना पोडी जिला एमसीबी छ0ग0 का रहने वाला बताया जिससे स्टेशन आने के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जबाब देने लगा संदिग्ध लगने पर जीआरपी चौकी अनूपपुर लाकर कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि अप्रैल महीने में रात्रि में अमरकंटक एक्सप्रेस में अनूपपुर स्टेशन से जैसे ही गाडी खुली थी मैं जनरल कोच एक महिला यात्री का बैग लेकर कूद गया था एवं दो अन्य ट्रेनों में भी चोरी की घटना स्वीकर किया एवं बताया कि चोरी किया हुआ सामान सोना चांदी और नगदी अपने घर केराडोल में छिपा कर रखा हूँ। आरोपी के बताये अनुसार अप.क्र.1/26 धारा 305(सी) बीएऩएस के मामले में नगदी 1000 रूपये, अप.क्र.68/26 धारा 305(सी) बीएऩएस के मामले में एक सोने का झुमका कीमती 90000 रूपये,एक सोने का लाकेट कीमती 12000, नगदी 3000 रूपये एवं अप.क्र.72/26 धारा 305(सी) बीएऩएस के मामले में एक मंगलसूत्र कीमती 40000 रूपये, एक कान के टाप्स कीमती 22000 रूपये, जितिया कीमती 11000 रूपये, चांदी की पायल कीमती 10000 रूपये कुल मसरूका 189000 रूपये का मसरूका आरोपी के घर केराडोल से जप्त किया गया ।
आरोपी का आपराधिक रिकार्ड होने से गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय पेश किया जाता है । उक्त कार्रवाई में शासकीय रेल पुलिस चौकी प्रभारी सउनि प्रीतम सिंह सउनि विनोद गौतम आरक्षक मनोज यादव,संजीत शर्मा एवं रेल सुरक्षा बल (टास्क टीम) अनूपपुर के सउनि अमरेन्द्र सिंह आर.डी के पाल की मुख्य भूमिका रही ।
