हरियाली का संकल्परू पुराने बस स्टैंड हनुमान मंदिर परिसर में गूंजा वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश
शहडोल -पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में एकादशी के पावन अवसर पर पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर परिसर हरियाली की नई सौगात का साक्षी बना। वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत फलदार एवं फूलों के पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे ने शमी का पौधा रोपकर की। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी तैयार करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की।
इस अवसर पर समाजसेवी मृगेंद्र पाठक, संतोष चौबे, हनुमान मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित त्रिभुवनदास, राघवेन्द्र शुक्ला नवांकुर संस्था (भुवनेश्वरी शिक्षा समिति, शहडोल), सनत त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह एवं रवि मिश्रा ने भी अलग-अलग फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दिया।



