विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
ग्राम पंचायत पोंडी़कलाॅ में भारत सरकार की नई महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत जी राम जी योजना का घोटाला शुरू
क
कैलाश अहिरवार
राजनीति
📅 14 Jun 2026, 4:39 AM🕐 14 Jun 2026⏱ पढ़ने का समय: 1 मिनट
👁 29 व्यूज💬 0 टिप्पणियाँ
🔗 शेयर करें:
ग्राम पंचायत पोंडी़कलाॅ में भारत सरकार की नई महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत जी राम जी योजना का घोटाला शुरू
भैयालाल चर्मकार
ग्राम पंचायत पोंडी़कलाॅ में पंचायत कर्मियों का शासन प्रशासन को बेवकूफ बनाने का अनोखा तरीका सामने आया है दिनांक 06.06.2026 से आज दिनांक 13.06.2026 तक लगातार फर्जी हाजिरी लगाकर पोर्टल में काम को दिखाया जा रहा है जबकि वास्तविक रूप में ग्राम पंचायत अंतर्गत कोई काम अभी चल ही नहीं रहा है दुख की बात यह है कि शासन भ्रष्टाचार को रोकने के लिए रोज नए नियम कानून बना रही है जैसे कार्यस्थल में ही फोटो खींचना फिंगरप्रिंट लेना फोटो स्कैन करना आदि लेकिन ग्राम रोजगार सहायक संजय गुप्ता जी को नियम तोड़ने में एक भी दिन नहीं लगता है
कैप्शन यहाँ लिखें...
फर्जी हाजिरी कैसे लगाते हैं संजय जीसुबह में लेबरों को ऑटो में भरकर के कार्य स्थल में हाजिरी लगाकर छुट्टी कर देते हैं शाम को पुन: बुलाकर हाजिरी लगाकर छुट्टी कर देते हैं और इन लेबरों के खाते से पैसा निकलवा कर जेसीबी वालों को देख कर बाद में थोड़ा सा काम करवा देते हैं इस तरह से शासकीय पद में होकर के शासन के पैसे का दोहन कर गरीब जनता को लूटने का काम कर रहे हैं
*दिनांक 06 जून 2026 से आज 13 जून 2026 तक में टोटल 459 हाजरी बिना कार्य का लगाया गया है*
1. 6 जून को 10 अलग अलग कार्य का 12 मस्टर जारी कर 52 हाजरी लगाया गया है
2. 07 जून को 08 अलग अलग कार्य का 10 मस्टर जारी कर 46 हाजरी लगाया गया है
3. 08 जून को 8 अलग अलग कार्य का 9 मस्टर जारी कर 38 हाजरी लगाया गया है
4. 09 जून को 9 अलग अलग कार्य का 9 मस्टर जारी कर 49 हाजरी लगाया गया है
5. 10 जून को 12 अलग अलग कार्य का 17 मस्टर जारी कर 75 हाजरी लगाया गया है
6. 11 जून को 10 अलग अलग कार्य का 14 मस्टर जारी कर 74 हाजरी लगाया गया है
7. 12 जून को 10 अलग अलग कार्य का 14 मस्टर जारी कर 74 हाजरी लगाया गया है
8. 13 जून को 5 अलग अलग कार्य का 8 मस्टर जारी कर 51 हाजरी लगाया गया है
*पंचायतों में प्रशासन का देखभाल*
प्रशासनिक उच्च अधिकारी की घोर लापरवाही के कारण ग्राम पंचायत स्तर के छोटे कर्मचारी अपनी मनमानी करते चले जा रहे हैं उन्हें ना तो अपने किसी भी उच्च अधिकारी या किसी मंत्री मिनिस्टर या सांसद विधायक या गांव के नागरिकों का जरा भी भ य नहीं है इसलिए तो शासन प्रशासन के नियमों को तोड़ते हुए इस तरह से मनमानी करने की धृष्टता कर रहे हैं हमें तो लगता है कि नियम कानून सिर्फ और सिर्फ गरीब लाचार बेबस बेसहारा और अनपढ़ लोगों के लिए ही बनाया जाता है इसलिए तो यहां कोई मजदूरों का सुनने वाला कोई नहीं है वरना गांव से पलायन रुक गया होता इसीलिए तो जो वास्तव में मजदूरी करने वाले लोग हैं दूसरे प्रदेशों में जाकर अपना जीवन यापन करते हैं और अपने बच्चों को भी नहीं पढ़ पाते हैं इनका संपूर्ण जिम्मेदार ग्राम पंचायत स्तर अधिकारी और उनके उच्च अधिकारी हैं
ग्राम पंचायत पोंडी़कलाॅ के पंचों व ग्रामीणजनों का प्रशासनिक जांच की मांग
पंचों और ग्रामीण जनों का कहना है कि जिला प्रशासन शहडोल जिला स्तरीय उच्च अधिकारियों की टीम गठित कर कार्यस्थल में उपस्थिति हो औचित निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करें