ग्राम देवरी नं 2 में तालाब की साफ-सफाई कर दिया गया जल संरक्षण का संदेश
शहडोल 20 मई 2026- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा हैै। जल गंगा संवर्धन अभियान जनभागीदारी से जनांदोलन बन चुका है।
जल ही जीवन है यह केवल एक वाक्य नही, बल्कि हमारी पृथ्वी का आधार है। हर बूंद हमारे अस्तित्व से जुड़ी है। जल की हर बूंद का संरक्षण मध्यप्रदेश सरकार का प्रण है। जल की हर बूंद की अहमियत समझते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किये गए कार्यों में सकारात्मक एवं प्रभावशाली परिणाम परिलक्षित हो रहें। जल के संरक्षण, संवर्धन एवं जल के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के उददेश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान शहडोल जिले में प्रगति पर है।
जल गंगा संवर्धन अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम में ग्राम देवरी-2 में संभागीय समन्वयक जन अभियान परिषद श्री भीम सिंह डामोर एवं जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय, नवांकुर संस्था वीर सावरकर सेवा समिति के सदस्यो द्वारा तालाब की साफ-सफाई कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था के अध्यक्ष मुकेश केवट, मेंटर्स मुकेश पाठक, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवदहा, सीएम सीएमएलडीपी के छात्र-छात्राएं ने भी सहभागिता निभाई।


