एसडीएम ने किया पदभार ग्रहण 

शहडोल - कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह ने डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्चना मिश्रा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी नियुक्त किया है। 

सुश्री मिश्रा ने कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के पद पर पदभार ग्रहण किया।

 उन्होंने कार्यालय के अधिकारियो एवं कर्मचारियो से चर्चा कर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।