विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
डुमरकछार की बेटी प्रिया रजक ने नीट परीक्षा में हासिल की सफलता, पार्षद निर्भय नारायण राव ने अपने निजी निवास पर बुलाकर किया सम्मानित
क
कैलाश अहिरवार
राजनीति
📅 03 Aug 2026, 1:42 PM🕐 03 Aug 2026⏱ पढ़ने का समय: 1 मिनट
👁 329 व्यूज💬 0 टिप्पणियाँ
🔗 शेयर करें:
डुमरकछार की बेटी प्रिया रजक ने नीट परीक्षा में हासिल की सफलता, पार्षद निर्भय नारायण राव ने अपने निजी निवास पर बुलाकर किया सम्मानित
ओम प्रकाश रवि
डुमरकछार। नगर परिषद डुमरकछार की होनहार बेटी प्रिया रजक ने देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद निर्भय नारायण राव ने अपने निजी निवास पर बुलाकर उनका सम्मान किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पार्षद निर्भय नारायण राव ने कहा कि प्रिया रजक की सफलता पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देता है।
सम्मान समारोह में मनेंद्रगढ़ स्थित द पाई अकादमी कोचिंग के संचालक सत्येंद्र सिंह बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व कांग्रेस जिला महामंत्री जगदीश पटेल, मनोज श्रीवास्तव, अशोक दुबे, भीतिन दुबे, ओमप्रकाश तिवारी, आशीष राव, मोनू, सन्नी, निखिल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने प्रिया रजक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान समारोह के दौरान प्रिया रजक ने अपनी सफलता का अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह पिछले दो वर्षों से लगातार नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक नियमित अध्ययन करती थीं। उन्होंने अपनी तैयारी ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से पूरी की।
प्रिया रजक ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा, "जब मैं यह परीक्षा निकाल सकती हूँ, तो कोई भी निकाल सकता है। बस लगातार मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। सफलता निश्चित रूप से मिलती है।"
प्रिया रजक की इस उपलब्धि से पूरे डुमरकछार क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर क्षेत्र और जिले का नाम पूरे प्रदेश और देश में रोशन करेंगी।