विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
ब्योहारी में भारत आदिवासी पार्टी एवं आज़ाद समाज पार्टी का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
ब्योहारी/शहडोल। भारत आदिवासी पार्टी एवं आज़ाद समाज पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ब्योहारी में पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण के विरोध में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) ब्योहारी को ज्ञापन सौंपकर पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की व्यवस्था को बंद करने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्णय के चलते पेट्रोलियम पदार्थों में एथेनॉल मिलाकर उपभोक्ताओं को विक्रय किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण वाहनों के एवरेज में कमी, माइलेज घटने तथा इंजन में खराबी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह मुद्दा सीधे तौर पर आम जनता और वाहन उपभोक्ताओं से जुड़ा हुआ है, इसलिए सरकार को जनहित में इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने लोकहित एवं जनहित में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की प्रक्रिया को तत्काल बंद करने की मांग उठाई।
इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यदि इस विषय पर शीघ्र उचित निर्णय नहीं लिया जाता है, तो भविष्य में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर भारत आदिवासी पार्टी एवं आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।