ब्यौहारी तहसील में नल-जल मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

शहडोल जिले की ब्यौहारी तहसील अंतर्गत संचालित नल-जल मिशन योजना में भारी भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन एसडीएम ब्यौहारी के माध्यम से भेजा गया।
1005780114.jpg
कैप्शन यहाँ लिखें...

 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह पेंड्रो ‘मोनू’ के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि ब्यौहारी तहसील के कई गांवों में नल-जल योजना बंद पड़ी हुई है, जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया गया कि अधिकारियों एवं ठेकेदारों की मिलीभगत से योजना सिर्फ कागजों में संचालित हो रही है।
1005780111.jpg
कैप्शन यहाँ लिखें...

 

ज्ञापन में कहा गया कि कई ग्रामीणों से नल कनेक्शन के नाम पर पैसे लिए गए, लेकिन आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। जनपद पंचायत ब्यौहारी अंतर्गत नल-जल योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया गया है।
पार्टी ने अपनी मांगों में बंद पड़ी योजनाओं की तकनीकी जांच कर तत्काल चालू कराने, समस्या के समाधान तक टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने, ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदारों एवं पीएचई अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी