विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहेंविज्ञापन के लिए संपर्क करे - 7000187262जगत संवाद में आपका स्वागत है — खबरों का महाकुम्भ, निष्पक्ष निडरताजा खबरों के लिए जगत संवाद पढ़ते रहें
बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा रिमार गांव, ग्रामीणों ने सीईओ को सौंपा आवेदन
आवेदन
शहडोल/जयसिंहनगर - ग्राम पंचायत रिमार (छपराटोला) के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दयनीय और संकटपूर्ण जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव में बिजली की बदहाली, अंधेरा और जर्जर हो चुका मुख्य पुल ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। इन गंभीर समस्याओं से तंग आकर समस्त ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जनपद पंचायत जयसिंहनगर को एक शिकायती पत्र सौंपकर जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
1. लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से अस्त-व्यस्त जनजीवन
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पिछले लंबे समय से बिजली की भारी समस्या बनी हुई है। अनियमित आपूर्ति, लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाली अघोषित बिजली कटौती के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। रात के समय पूरा गांव अंधेरे के आगोश में डूब जाता है, जिससे न सिर्फ चोरी का खतरा बढ़ गया है बल्कि जंगली जानवरों का भय भी लगातार बना रहता है।
जर्जर पुलिया
2. जर्जर पुलिया दे रही बड़े हादसे को न्योता
ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि ग्राम पंचायत रिमार से छपराटोला की ओर जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर बिछलीधार नदी पर बना बड़ा पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। पुल की हालत इतनी जर्जर है कि यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के दिनों में यह मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है, जिससे ग्रामीणों का तहसील, स्वास्थ्य केंद्र और स्थानीय बाजार आना-जाना पूरी तरह ठप हो जाता है।
यात्री प्रतीक्षालय की कुर्सियां गायब
3. यात्री प्रतीक्षालय की कुर्सियां गायब, चौराहे पर अंधेरा
गांव के तिराहे (चौक) पर ग्रामीणों के उठने-बैठने के मुख्य स्थान यानी यात्री प्रतीक्षालय की बैठने वाली सीटें (कुर्सियां) गायब हो चुकी हैं। इसके साथ ही सार्वजनिक मार्गों और तिराहे पर लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने इस मुख्य चौराहे पर हाई मास्क लाइट या स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है ताकि रात में राहगीरों को परेशानी न हो।
ग्रामीणों की चेतावनी: जल्द हो कार्रवाई
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तिराहे पर लाइट व कुर्सियों की व्यवस्था नहीं हुई और बिछलीधार नदी के क्षतिग्रस्त पुल का नवनिर्माण शुरू नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान राजकुमार कहार, उमेष मरावी, दुर्गेश राव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।