_ब्राह्मण समाज की बैठक में दिवंगतों को श्रद्धांजलि, सदस्यता बढ़ाने पर जोर
दुर्गा मंदिर परिसर में हुई बैठक, अध्यक्ष सनत पांडे की अध्यक्षता में सामाजिक कार्यों की समीक्षा
जयसिंहनगर। ब्राह्मण समाज जयसिंहनगर की मासिक बैठक रविवार 31 मई 2026 को दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष सनत कुमार पांडे ने की।
बैठक में सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई तथा समाज की सदस्यता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने समाजहित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों को और गति देने का संकल्प लिया।
इस दौरान समाज के दिवंगत सदस्यों अजय नारायण शुक्ल, ओंकार तिवारी, राहुल द्विवेदी, अतुल तिवारी एवं धनंजय शर्मा की माता जी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में इंद्रजीत मिश्र, शारदा प्रसाद द्विवेदी, बृजेंद्र द्विवेदी, नीरज शर्मा, रावेन्द्र शर्मा, दीपक प्यासी, दिनेश प्यासी, राजेश मिश्रा, पंकज पांडे, राम नारायण पांडे, मानस द्विवेदी, राम रतन तिवारी, ओम प्रकाश शुक्ला, सुरेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
