भक्तों से मिलने निकले भगवान
जगन्नाथ रथ यात्रा में श्रद्धालुओं ने खीची डोर
बिरसिंहपुर पाली - आषाढ शुक्ल पक्ष व्दितीया को भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों से मिलने खुद सडक पर निकल पड़े थे, इसी शास्तोक्त परंपरा के अनुसार आज पाली नगर में बहु प्रसिद्ध जगत जननी बिरासनी देवी के दरबार जहाँ पर स्वयं जगन्नाथ भगवान विराजमान है, आज मंदिर से निकल कर भक्तों से मिलने के लिए पहुंचते है। आज भगवान जगन्नाथ जी बिरासनी देवी से नगर के विभिन्न सडकों से रथयात्रा होते हुए सांई मंदिर तक गयी, जहाँ से बाबू लाइन होते नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष पं प्रकाश पालीवाल जी के यहाँ पहुंचकर न सिर्फ विश्राम करेंगे, साथ ही मेहमानी भी करेंगे। भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर निकले तो उनके साथ बडे़ भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा भी रथ पर सवार थी, जहाँ पर भक्तों ने अपने अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में विधि विधान से पूजन कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर भक्तों ने जगह जगह भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया और भक्तों को वितरण किया। रथ यात्रा के की डोर खींचने के लिए भक्तों की अपार भीड़ उमड रही थी। रथ यात्रा के पीछे राम धुन गाते भक्तों की टोली इस धार्मिक उत्सव की संजीदगी को दुगुणित कर रही थी।