भारतीय जनता पार्टी मंडल जयसिंहनगर में समरसता संकल्प अभियान की हुई सुरुआत कई जगह कार्यक्रम हुए अयोजित
चुंदी आश्रम स्थित मंदिर में पुष्प माला अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर मनाई गई संत रविदासजयंती
जयसिंहनगर भारतीय जनता पार्टी के 'समरसता संकल्प अभियान कार्यक्रम' के अंतर्गत संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह गौरवमयी आयोजन दिनांक 29 जुलाई 2026, दिन बुधवार को शाम 5:00 बजे, खुसरवाह स्थित चून्दी आश्रम के संत रविदास मंदिर में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।
प्रमुख पदाधिकारियों का रहा कुशल मार्गदर्शन :
यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी शहडोल की कर्मठ जिलाध्यक्ष अमिता चपरा जी के कुशल निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल जयसिंहनगर के मंडल प्रभारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष लोहानी जी का गरिमामयी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। पूरे कार्यक्रम का सफल नेतृत्व भाजपा मंडल जयसिंहनगर की मंडल अध्यक्ष जय श्री कचेर जी द्वारा किया गया।
ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने दी अनुकरणीय सहभागिता:
इस पावन अवसर पर समरसता का संकल्प लेते हुए मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर संत रविदास जी को पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी वरिष्ठ (ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ) कार्यकर्ताओ मे मंडल जयसिंहनगर के अध्यक्ष जय श्री कचेर, जिला मंत्री कविता सिंह, ममता पयासी जिला कार्यसमिति सदस्य,पूर्व मंडल अध्यक्ष राम नारायण पांडे,दीपक केसरवानी,मंडल के महामन्त्री अनुपम द्विवेदी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष संतोष वर्मा, हीरालाल पाल कार्यसमित सदस्य,मंडल उपाध्यक्ष अनुप मिश्रा, उमेश गुप्ता लालबहादुर कचेर, अम्मरदीन अहिरवार सनत साहू मीडिया से वेद प्रकाश द्विवेदी एवं राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति और अटूट सहभागिता देकर इस जयंती कार्यक्रम को पूरी तरह सफल और ऐतिहासिक बनाया।



