भाजपा मंडल जयसिंहनगर की मंडल कार्यसमिति की मासिक बैठक सम्पन्न
जयसिंहनगर l भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल जिलाध्यक्ष अमिता चपरा के निर्देशानुसार, भारतीय जनता पार्टी मंडल जयसिंहनगर मंडल प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष लोहानी के मार्गदर्शन एवं भाजपा मंडल जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष जयश्री कचेर के नेतृत्व मे हर घर तिरंगा अभियान के तैयारी के निमित्त भाजपा मंडल जयसिंहनगर की मंडल कार्यसमिति की बैठक आज सम्पन्न हुई l मंडल कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल जयसिंहनगर उपाध्याक्ष अनूप मिश्रा ने की वही बैठक का संचालन मंडल महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री अनुपम द्विवेदी ने किया l
NEET 2026 के उत्तीर्ण छात्रों का हुआ सम्मान
भारतीय जनता पार्टी मंडल जयसिंहनगर की मंडल कार्यसमिति की वैठक मे भाजपा मंडल जयसिंहनगर क्षेत्र अंतर्गत NEET 2026 की परीक्षा मे पास हुए श्री वाशु केशरवानी, सुश्री शैली द्विवेदी एवं श्री सागर प्रजापति का भाजपा जिला शहडोल जिलाध्यक्ष अमिता चपरा एवं भाजपा मंडल जयसिंहनगर मंडल प्रभारी संतोष लोहानी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया एवं सम्मान के क्रम मे भाजपा शहडोल जिलाध्यक्ष अमिता चपरा ने भविष्य मे आवश्यकता अनुसार हर सम्भव सहायता का आश्वासन देते हुए सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की l
बूथ स्तर पर हर घर मे मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान
मुख्य अतिथि के रूप मे मंडल कार्यसमिति की बैठक मे उपस्थित भाजपा शहडोल जिलाध्यक्ष अमिता चपरा ने उपस्थित सभी मंडल के पदाधिकारीयों को सम्बोधित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान से जुडी सांगठनात्मक गतिविधियों की रुपरेखा की विस्तृत जानकारी देते हुए बूथ स्तर पर कार्यक्रमों के सफल संचालन का मार्गदर्शन दिया l भाजपा शहडोल अमिता चपरा ने बताया की हर घर तिरंगा के तहत 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है जिनमे जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा के साथ साथ मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना मुख्य है l
नए बने बूथों पर शीघ्र गठित होंगी नवीन बूथ समिति
बैठक मे मुख्य अतिथि रही भाजपा शहडोल जिलाध्यक्ष अमिता चपरा ने बताया की SIR की प्रक्रिया के दौरान भाजपा मंडल जयसिंहनगर मे चार नए मतदान केन्द्रो का गठन शासकीय नियमानुसार किया गया है जहाँ पर नई बूथ समिति के गठन का कार्य अतिशीघ्र कर प्रदेश स्तर पर नव गठित समिति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी वही बैठकों मे लगातार अनुपस्थित रहने वाले कार्यकर्ताओ की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश भी जिलाध्यक्ष श्री मती अमिता चपरा जी के द्वारा दिया गया है l
मंडल कार्यसमिति बैठक इनकी रही उपस्थिति
भाजपा मंडल जयसिंहनगर की मंडल कार्यसमिति बैठक मे जिला कार्यसमिति सदस्य ममता पयासी,
जिला कार्यसमिति सदस्य राम नारायण पाण्डेय, जिला कार्यसमिति सदस्य श्री राजेश द्विवेदी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष लाल बहादुर कचेर, मंडल उपाध्यक्ष अनूप मिश्रा, मंडल महामंत्री हिमांशु गुप्ता, मंडल महामंत्री अनुपम द्विवेदी, मंडल मंत्री मीना पाण्डेय, मंडल मंत्री ललैया साहू, मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश द्विवेदी, सह मीडिया प्रभारी शेषमणि पाल, सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सह सोशल मीडिया प्रभारी कार्तिकेय सोनी, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमरदीन अहिरवार, शक्ति केंद्र चितराव संयोजक दिवाकर पयासी, सांसद प्रतिनिधि रावेन्द्र शर्मा, बूथ अध्यक्ष बरना बिसर्जन केवट, बूथ अध्यक्ष कतिरा कपिल देव सिंह, बूथ अध्यक्ष खुशरवाह राजेंद्र शुक्ला, बूथ अध्यक्ष जयसिंहनगर श्री निवास त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष ढोलर विपिन सिंह, बूथ अध्यक्ष सरवारी विजय मौर्य,बूथ अध्यक्ष चितराव नंदलाल यादव, बूथ अध्यक्ष बड़काडोल आशीष राव, बूथ अध्यक्ष दरौड़ी राजेश साहू, बूथ अध्यक्ष दुआरी राजेश तिवारी, बूथ अध्यक्ष कुबरा सनत साहू, बूथ अध्यक्ष अश्वनी साहू, बूथ अध्यक्ष सरिसताल विजय त्रिपाठी, बीएलओ श्री शिवाकांत पाण्डेय, रामजी साहू जी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे l



