चौकी सरई पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध हथियार लेकर घूमते हुए एक आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग पुष्पराजगढ के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मंगला दुबे के नेतृत्व में चौकी सरई पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़ व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 01/08/26 को हमराह स्टाफ प्र.आर. 74 रामप्रसाद सिंह मरावी, आर. 376 अनुराग सिंह के क्षेत्र में कस्बा भ्रमण पर रवाना हुए थे। तभी मुखबिर द्वारा विश्वशनीय सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से धारदार हथियार चाकू को लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी मंगला दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम **संतोष सिंह गोंड पिता रायसेन सिंह गोंड, उम्र 40 वर्ष, निवासी छोटी तुम्मी, थाना पाली, जिला उमरिया** का होना बताया।

आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लोहे का अवैध धारदार हथियार चाकू मिला। आरोपी द्वारा हथियार रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जो कि कानूनन अपराध है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही अवैध हथियार को जप्त कर आरोपी संतोष सिंह गोंड को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध चौकी सरई में अपराध क्र. 0/26 धारा 25 (B) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी का कृत्य धारा 25 B आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने से जुर्म जमानती होने से आरोपी को धारा 35 BNSS का नोटिस दिया जाकर रुकसत किया गया।

अवैध हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी मंगला दुबे के नेतृत्व में हमराह स्टाफ प्र.आर. 74 रामप्रसाद सिंह मरावी, आर. 376 अनुराग सिंह का अहम कार्य करने में सराहनीय योगदान रहा।