अत्यंत दुःखद शोक समाचार
अत्यंत दुःख एवं गहन शोक के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे मेहर गढ़वाल समाज के संस्थापक एवं भूतपूर्व अध्यक्ष, आदरणीय श्री लखनलाल जी पवार के पूज्य पिताश्री श्री राधेलाल जी पवार का आज, दिनांक 09 जुलाई 2026 को 108 वर्ष की दीर्घायु पूर्ण करने के उपरांत देवलोक गमन हो गया है।
अंतिम संस्कार आज भदभदा विश्राम घाट पर दोपहर अपरान्ह 2.00 के बाद बजे संपन्न किया
ईश्वर ने उन्हें दीर्घायु एवं पुण्यमय जीवन का वरदान प्रदान किया।उनके निधन से पवार परिवार सहित समस्त समाज ने एक आदरणीय एवं प्रेरणास्पद वरिष्ठ जन को खो दिया है। उनकी पावन स्मृतियाँ सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।
हम परमपिता परमात्मा से विनम्र प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान, शाश्वत शांति एवं सद्गति (मोक्ष) प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय वियोग को सहन करने का धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।
सीताराम मेहरा भोपाल म प्र