अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की उपस्थिति मे कनाड़ी खुर्द मे संगोष्ठी का आयोजन

1006697456.jpg

 मोबाइल का सकारात्मक उपयोग कर छात्र अपने बौद्धिक एवं समाजिक विकास को दे प्राथमिकता - एडीजे शिवलाल केवट


जयसिंहनगर l 19 सितंबर को विधिक एवं कानूनी जागरूकता के अवसर पर माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ )शिवलाल केवट तथा उनके साथ वरिष्ठता संतोष तिवारी, युवा अधिवक्ता नितिन गौतम एवं अन्य समस्त अधिवक्ता गण हायर सेकेंडरी स्कूल कनाड़ी खुर्द में उपस्थित हुए इस अवसर पर एक विस्तृत संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस संगोष्ठी में माननीय जज साहब ने बच्चों को वर्तमान में मोबाइल की सकारात्मक प्रयोग के साथ-साथ उनका बौद्धिक और सामाजिक विकास कैसे हो, इस पर एक विस्तृत आख्यान प्रस्तुत किया साथ ही इसी कार्यक्रम में श्री गौरव मिश्रा जी ने न्यायपालिका से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को प्रकट करने का प्रयास किया उनमें से प्रमुख तथ्य इस प्रकार हैं जैसे राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए न्यायपालिका सदैव तत्पर रहती है न्यायपालिका ही नागरिकों के मौलिक अधिकार चाहे वह अनुच्छेद 226 के तहत उच्च न्यायालय एवं अनुच्छेद 32 संवैधानिक उपचारों का अधिकार के तहत जो प्रमुख रिटे हैं जिनमें बंदी प्रत्यक्षीकरण, परमादेश,उत्प्रेषण, प्रतिषेध एवं अधिकार पृच्छा से संबंधित रिटों के माध्यम से न्यायपालिका नागरिकों के मौलिक अधिकारों को की रक्षा करती है साथ ही न्यायपालिका किस प्रकार न्यायिक समीक्षा के माध्यम से,न्यायिक सक्रियता के माध्यम से,न्यायिक अभिशासन के माध्यम से, न्यायिक अनुशासन के माध्यम से,न्यायिक संयम के माध्यम से अनुच्छेद 38 के तहत सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय को जनता तक सर्व सुलभ करने का प्रयास करती है जो लोकतंत्र की मजबूती का आधार स्तंभ होता है इस अवसर पर माननीय प्राचार्य महोदय विनीत उपाध्याय, गौरव मिश्रा,दुर्गेश गुप्ता ,महेंद्र शुक्ला, शिवराज द्विवेदी,रुचिर शर्मा, प्रवेश द्विवेदी, प्रागी तिवारी, साक्षी तिवारी,महिमा टोप्पो, तुलसीदास पाठक,रामावतार, पुलिस प्रशासन की तरफ से अर्जुन बथोलेएवं समस्त विद्यार्थियों की इस स्वर्णिम अवसर पर उपस्थिति रही तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी साथियों नें अपनी माहिती भूमिका का निर्वहन किया