अनाधिकृत हूटर, ब्लैक फिल्म और वीआईपी स्टिकर लगाने वालों की अब खैर नहीं

अनूपपुर यातायात पुलिस 1 से 10 अगस्त तक चलाएगी 10 दिवसीय विशेष अभियान

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब (IPS) के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलेभर में 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक 10 दिवसीय विशेष यातायात अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान वाहनों पर लगाए गए अनाधिकृत हूटर, ब्लैक फिल्म, वीआईपी/सरकारी स्टिकर तथा नियमों के विपरीत लगी नंबर प्लेटों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

👉अनूपपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना सक्षम अनुमति के हूटर एवं फ्लैशर लाइट का उपयोग करना, वाहन पर वीआईपी अथवा सरकारी पहचान दर्शाने वाले अनधिकृत स्टिकर लगाना, ब्लैक फिल्म का प्रयोग करना तथा निर्धारित मानकों के विपरीत नंबर प्लेट लगाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। ऐसे वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के साथ-साथ आवश्यकतानुसार अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

👉📢अनूपपुर पुलिस ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अभियान प्रारंभ होने से पूर्व ही अपने वाहनों से अनाधिकृत हूटर, ब्लैक फिल्म, वीआईपी/सरकारी स्टिकर एवं नियम विरुद्ध नंबर प्लेट स्वयं हटा लें, जिससे अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

   यातायात पुलिस अनूपपुर