अमझोर शराब भट्टी में लंबे समय से ओवररेटिंग का खेल, अशोक राय ने स्क्रीनशॉट साझा कर खोला मोर्चा, आबकारी विभाग की मिलीभगत के आरोप



जयसिंहनगर/अमझोर - क्षेत्र की सरकारी शराब भट्टी इन दिनों अवैध वसूली और विवादों का अखाड़ा बन चुकी है। अमझोर स्थित विदेशी शराब भट्टी में तय कीमत से कई गुना अधिक दामों पर शराब बेचे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ *लंबे समय से ओवररेटिंग में शराब बेची जा रही है*, जिससे परेशान होकर अब जागरूक नागरिक अशोक राय का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने इस लूटखसोट के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
1005736453.jpg
कैप्शन यहाँ लिखें...

 


 शिकायत करने पर मिला गैर-जिम्मेदाराना जवाब

मिली जानकारी के अनुसार, जब अशोक राय ने शराब की बोतलों पर लिखे प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे वसूलने का कड़ा विरोध किया, तो काउंटर पर बैठे भट्टी कर्मचारी ने सुधरने के बजाय उन्हें दो टूक और गैर-जिम्मेदाराना जवाब दे दिया।

जब अशोक राय* ने कहा कि वे इस अवैध वसूली की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे, तो भट्टी संचालक ने धौंस जमाते हुए कहा "जिसको जो उखाड़ना है उखाड़ ले, सीधे आबकारी वालों से जाकर बात कर लो। हमें ऊपर तक हिस्सा देना पड़ता है। आपको ज्यादा दिक्कत है, तो आबकारी अधिकारियों से ही शिकायत करो।"
अशोक राय ने साझा किया ओवररेटिंग का ऑनलाइन पेमेंट स्क्रीनशॉट इस अवैध वसूली को उजागर करने के लिए *अशोक राय द्वारा बकायदा ऑनलाइन पेमेंट किया गया है, जिसका स्क्रीनशॉट उन्होंने साक्ष्य के रूप में सार्वजनिक तौर पर साझा किया है।* इस स्क्रीनशॉट में साफ देखा जा सकता है कि प्रिंट रेट से कितनी अधिक राशि वसूली गई है। इस पुख्ता सबूत के सामने आने के बाद भट्टी प्रबंधन पूरी तरह घिर गया है।

आबकारी विभाग के संरक्षण में चल रहा खेल?

भट्टी संचालक के इस बेखौफ अंदाज और *लंबे समय से चल रही इस अवैध वसूली* से साफ जाहिर होता है कि इस पूरे ओवररेटिंग के खेल को आबकारी विभाग के आला अधिकारियों का कथित तौर पर मूक संरक्षण प्राप्त है। 
*अशोक राय* का आरोप है कि बिना विभागीय सांठगांठ के कोई भी सेल्समैन इतनी निडरता से लगातार जनता की जेब पर डाका नहीं डाल सकता।

 बहुत जल्द होगा बड़ा खुलासा

अशोक राय का कहना है कि अमझोर दारू भट्टी में तय समय के बाद भी खिड़की से शराब सप्लाई करने का काला कारोबार चल रहा है।
1005736452.jpg
कैप्शन यहाँ लिखें...

 


 अशोक राय ने चेतावनी दी है कि वे इस पेमेंट स्क्रीनशॉट साक्ष्यों के साथ जिला कलेक्टर व आबकारी कमिश्नर से इसकी लिखित शिकायत करने जा रहे हैं, ताकि इस सिंडिकेट का भंडाफोड़ हो सके।

अब देखना यह होगा कि इस डिजिटल सबूत के सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी अमझोर शराब भट्टी पर क्या कड़ी कार्रवाई करते हैं, या फिर हमेशा की तरह आबकारी विभाग अपनी आंखें मूंदे बैठा रहेगा।