अमझोर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ पूरा क्षेत्र

अमझोर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अमझोर में भव्य एवं उत्साहपूर्ण तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी, ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

तिरंगा यात्रा में ब्यौहारी विधायक श्री शरद कोल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही सीईओ श्रीमती शिवानी जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, श्री राजेश तिवारी, प्राचार्य श्री एन. के. खंडेलवालजी,श्री दिवाकर तिवारी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक, ग्रामीण बंधु एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

राष्ट्रभक्ति के रंग में दिखा अमझोर

तिरंगा यात्रा के दौरान अमझोर का वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। हजारों विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की। यात्रा ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

विधायक श्री शरद कोल जी सहित उपस्थित अतिथियों ने सभी से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया।

अमझोर की धरती पर लहराता तिरंगा, देश के प्रति गर्व, सम्मान और एकता का प्रतीक बना।

“तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है।”