आयुष्मान हॉस्पिटल शहडोल में डॉ. विनय कुमार ओड्डाम की विशेषज्ञ सेवा, हड्डी-जोड़, ट्रॉमा एवं स्पाइन का उपचार
1006612481.jpg

 


रिपोर्ट -  सुनील रैदास 

शहडोल। जिले में हड्डी एवं जोड़ संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए आयुष्मान हॉस्पिटल, शहडोल में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां डॉ. विनय कुमार ओड्डाम (एमएस, आर्थो ट्रॉमा, जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पाइन सर्जन) मरीजों को हड्डी, जोड़, दुर्घटना एवं रीढ़ से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार प्रदान करते हैं।

डॉ. ओड्डाम द्वारा फ्रैक्चर एवं हड्डियों की चोट, दुर्घटना से होने वाली गंभीर चोट, घुटने एवं कूल्हे की समस्या, घुटने का दर्द, लिगामेंट इंजरी तथा खेल संबंधी चोटों का उपचार किया जाता है। इसके अलावा कंधे, कोहनी, कलाई, हाथ, पैर, टखने एवं पंजे से संबंधित हड्डी-जोड़ की समस्याओं के उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।

जॉइंट रिप्लेसमेंट के अंतर्गत आवश्यकता अनुसार घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण जैसी सेवाएं दी जाती हैं। वहीं कमर दर्द, गर्दन दर्द, स्लिप डिस्क, साइटिका, नस दबना, रीढ़ की हड्डी की चोट सहित अन्य स्पाइन संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार किया जाता है।

दुर्घटना अथवा ट्रॉमा के कारण होने वाले फ्रैक्चर एवं गंभीर हड्डी-जोड़ की चोटों के उपचार के साथ आवश्यकता अनुसार विभिन्न आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी भी की जाती हैं। मरीज की समस्या के अनुसार आवश्यक जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं उचित उपचार की सलाह प्रदान की जाती है।