आवास में लटका रहता हैं ताला बीट गार्ड रहते हैं नदारद - करकटी
दिनेश चौधरी
जिले के करकटी बीट के प्रभारी अपने कार्यक्षेत्र से आये दिन बाहर ही रहते हैं।
आपको बता दे कि इस दिनों भीषण गर्मी का माहौल चल रहा हैं और पूरा जंगल किसी का इंतजार कर रहा । लेकिन प्रभारी को किसी भी अधिकारी का भय तक नहीं हैं , प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि बीट गार्ड अपने निवास पर आज तक रात्रि में नहीं रुकते हैं, जबकि शहडोल डीएफओ के साफ आदेश हैं कि जिनकी भी ड्यूटी जिस जगह हैं वो वही निवास रहे और जंगल और जंगली जानवर दोनों ही सुरक्षित रहें। जंगल के बिना फॉरेस्ट गार्ड और गार्ड के बिना जंगल पूरा सुना सुना सा लगता हैं।
प्राप्त सूत्रों के पता चला हैं कि सुधीर तिवारी अपने कार्यक्षेत्र से बाहर ही रहते हैं। दिन के समय एक दो चक्कर लगाकर अपने निज निवास का आ जाते हैं। जबकि ग्रामीणों ने बताया हैं कि सरकार के द्वारा लाखों रुपए का निवास भी बीट प्रभारी को दिया हैं लेकिन आज दिनाँक तक एक भी दिन नहीं रुके हैं।
