आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोतमा नगर की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई।
संतोष चतुर्वेदी बने नगर अध्यक्ष व प्रांजल तिवारी बने नगर मंत्री।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना कल से ही छात्रहित राष्ट्रहित व सामाज हित में कार्य करते आया है , साथ ही प्रत्येक वर्ष विद्यार्थी परिषद पूरे देश भर में नगर इकाइयों की घोषणा भी करता है आज इस परिपेक्ष में अनूपपुर जिले के कोतमा नगर इकाई की घोषणा की गई , इस घोषणा के दौरान कई प्रकार के सत्रों का संचालन भी किया गया जिसमें विद्यार्थी परिषद का इतिहास, कार्य विस्तार विकास, आचार्य एवं कार्य पद्धति दायित्व बोध ,कार्यकर्ता व्यवहार जैसे विषयों का संचालन भी हुआ अंतिम सत्र में कोतमा नगर की कार्यकारिणी घोषणा की गई।
इस घोषणा में प्रमुख रूप से महाकौशल प्रांत से मंत्री व अनूपपुर जिला संगठन मंत्री शिवेंद्र चतुर्वेदी डॉ प्रवीण यादव,डॉ नितिन साहरिया , जिला संयोजक प्रणव मिश्रा , भाग संयोजक राज ताम्रकार ,प नगर सहमंत्री के रूप में प्राजंलि शुक्ला, गौरव सोनी उत्कर्ष उपाध्याय, भव्य रजनी, सुहानी पाठक, sfs प्रमुख ध्रुव कुमार द्विवेदी, सहप्रमुख यशिका श्रीवास, एसएफडी प्रमुख ध्रुव अग्रवाल, सहप्रमुख प्रियंका रविदास, रिमशा, खेलो भारत प्रमुख शौर्य ताम्रकार, नगर महाविद्यालय प्रमुख गौरव मिश्रा, सहप्रमुख पवन तिवारी, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख आदित्य सोनी, सह प्रमुख राज शर्मा, वंश सोनी, नगर विद्यालय प्रमुख रितेश चौरसिया ,राघवेंद्र सिंह, वंश सोनी, शिवम सोनी, आयुष , शिवांश, ओम प्रकाश, निलेश ,प्रिंस सिमरन, मोनिका ,महिमा ,दामिनी, दुर्गावती, एवं अन्य कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
